businessTextileसूरत सिटी

व्यापार की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए ‘सेफ्टी चेक’ के साथ लेन-देन का निर्णय

टेक्सटाइल थ्रेड और जरी उद्योग के अग्रणी संगठन SETJA द्वारा छठे वार्षिक स्नेहमिलन समारोह का भव्य आयोजन

सूरत। टेक्सटाइल सिटी सूरत में बढ़ते फर्जी और धोखाधड़ी वाले कारोबार के मामलों को देखते हुए अब व्यापारियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी दिशा में टेक्सटाइल थ्रेड और जरी उद्योग के अग्रणी संगठन SETJA द्वारा छठे वार्षिक स्नेहमिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार की सुरक्षा और वित्तीय लेन-देन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

कार्यक्रम के दौरान यह तय किया गया कि अब व्यापार में ‘सेफ्टी चेक’ को अनिवार्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे, ताकि गलत लेन-देन और धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

संगठन के अध्यक्ष तुषार कुवाडिया ने कहा कि बाजार में फर्जी तरीके से व्यापार कर नुकसान पहुंचाने वाले ‘चीटर’ तत्वों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे अन्य व्यापारी सतर्क रह सकें और ठगी से बचें।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने पिछले एक वर्ष में करीब 3.75 करोड़ रुपये की रिकवरी करवाई है, जबकि पिछले छह वर्षों में कुल 23.80 करोड़ रुपये से अधिक की रकम सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई है।

SETJA से अब केवल सूरत ही नहीं, बल्कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बनारस और बेंगलुरु जैसे प्रमुख टेक्सटाइल हब के व्यापारी भी जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में यह संगठन टेक्सटाइल थ्रेड और जरी उद्योग के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button