लोकल न्यूज़सूरत सिटी
असाधारण एनुअल डे का हुआ आयोजन

सूरत असाधारण फाउंडेशन द्वारा अपनी दत्तक एसएमसी स्कूल नं 199 में असाधारण एनुअल डे का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूल के छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहें। प्यार की थीम पर आधारित कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नृत्य, नाटक एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में बच्चों द्वारा संचालित स्टाल भी लगाई गई। स्टाल में बच्चों ने कला, खेल, पर्यायवरण एवं जीन आदि को समझाया एवं छात्रों द्वारा तैयार गुजरात का पहला जीन लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कापड़िया, उपाध्यक्ष रजनी गोस्वामी, असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर स्वाति देसाई सहित फाउंडेशन के अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




