केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर फ़ोस्टा का सेवा कार्यक्रम,750 स्वच्छता प्रहरियों को वस्त्र वितरण

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन फ़ोस्टा द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और सूरत के लोकप्रिय सांसद सी.आर.पाटिल के जन्मदिवस के उपलक्ष में शनिवार (14 मार्च 2026) को मिलेनियम मार्केट-1 परिसर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू हुआ और बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के करकमलों से लिंबायत और सेंट्रल जोन के लगभग 750 स्वच्छता प्रहरी भाई-बहनों को वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेक्सटाइल व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की।
फ़ोस्टा के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने कहा कि शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाए रखने में स्वच्छता प्रहरियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन फ़ोस्टा के पदाधिकारियों, व्यापारियों और सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका।



