सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भारत विकास परिषद गुजरात दक्षिण प्रांत के नए पदाधिकारी घोषित, धर्मेश शाह को प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी

केंद्रीय स्तर से हुई घोषणा, अप्रैल में सूरत में होगा शपथ ग्रहण समारोह

सूरत।भारत विकास परिषद, जो पूरे भारत में एक बड़ा पारिवारिक एवं राष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्यरत है, उसके गुजरात दक्षिण प्रांत के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा केंद्रीय स्तर से दिल्ली में की गई है। इस घोषणा के तहत संगठन के विभिन्न प्रमुख पदों पर अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


घोषणा के अनुसार श्री धर्मेश शाह (सूरत) को प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेश शाह इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में गुजरात राज्य स्तर तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा वे वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी, सूरत में सरकार द्वारा नियुक्त सेनेट सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इसी तरह श्री कौस्तुभ परीख (वडोदरा) को प्रांत महासचिव नियुक्त किया गया है। कौस्तुभ परीख भारत विकास परिषद में शाखा स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका व्यापक अनुभव रहा है।
वहीं श्री प्रद्युम्न जरीवाला (सूरत) को प्रांत कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे भी वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी, सूरत में कॉमर्स फैकल्टी के चुने हुए सेनेट सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की इस घोषणा का पश्चिम क्षेत्रीय, दक्षिण प्रांतीय एवं शाखा स्तर के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया तथा सभी ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
संगठन की ओर से बताया गया कि भारत विकास परिषद गुजरात दक्षिण प्रांत के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अप्रैल माह में सूरत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय, पश्चिम क्षेत्रीय, प्रांतीय और विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button