होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

सूरत। नागौर ओसवाल जैन संघ, सूरत का रविवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन वेसू के मेरिडियन बैंक्वेट हॉल में रखा गया। इसमें राजस्थान के नागौर शहर के ओसवाल जैन बंधु शामिल हुए,जो वर्तमान में सूरत रहते है। इस अवसर पर आगामी 2 वर्षों के लिए संघ के पदाधिकारी का चयन भी हुआ। सर्वसमित्ति से नवीन ललवानी को अध्यक्ष, प्रीतम पींचा को मंत्री व सुशील ओसतवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश दुग्गड़ व समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का शानदार कार्यकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संघ में नए जुड़ने वाले परिवारों का परिचय भी करवाया गया। गौरतलब है कि संघ की ओर से वर्ष में दो बार मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान करीब 150 सदस्य मौजूद थे।




