सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
भारतीय टीम की जीत के लिए बाबा को अर्पण किया तिरंगा

सूरत,वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम में भारतीय टीम की जीत के लिए बाबा श्याम को तिरंगा अर्पण किया गया। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी द्वारा तिरंगा अर्पण कर टीम की जीत की प्रार्थना की। इस मौके पर उपस्थित सैंकड़ों भक्तों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हारे के सहारे की जय आदि नारे लगाए।



