सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

स्व. विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सूरत। राजस्थान फाउंडेशन, सूरत चैप्टर के ऊर्जावान एवं कर्मठ सचिव स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत के अल्प आयु में हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को महेश्वरी भवन, पर्वत पाटिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन, सूरत चैप्टर के अध्यक्ष श्याम राठी ने स्व. विक्रम सिंह शेखावत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान फाउंडेशन ने एक समर्पित, सक्रिय और समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि शेखावत समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान डॉ. मनीषा अरोड़ा (आईएएस), आयुक्त – राजस्थान फाउंडेशन तथा कुमार लखोटिया, संयोजक – प्रवासी प्रकोष्ठ, राजस्थान द्वारा भेजे गए शोक संदेशों का भी वाचन किया गया, जिसमें स्व. शेखावत के समाज के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया गया।
सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button