सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

पालनपुर में श्री राम भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित

सूरत। पालनपुर क्षेत्र स्थित संतवन नियोन सोसायटी में शनिवार को श्री राम भक्त मंडल द्वारा साप्ताहिक 1546वां संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन नमित शिवानी के सौजन्य से सी-1403, संतवन नियोन सोसायटी में सम्पन्न हुआ।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान सालासर बालाजी के सुसज्जित दरबार में मंडल के सदस्यों ने मधुर वाणी में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पवन स्वामी, धर्मेश कोसम्बिया एवं रितेश राजपूत ने भजनों एवं धमाल गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और बाबा का गुणगान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर बाबा की आराधना में लीन रहे तथा फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल पिछले 29 वर्षों से प्रत्येक शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास और प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है, जिससे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का निरंतर प्रसार हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button