सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
फाल्गुन की द्वादशी पर बाबा श्याम की ज्योत जगाई-

श्री श्याम भक्त मित्र मंडल संचालित रिंग रोड हरि ओम मार्केट स्थित श्याम मंदिर में शनिवार को फाल्गुन की द्वादशी के उपलक्ष्म में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया एवं बाबा की ज्योत जगाई गई।साथ ही बाबा श्याम को छप्पन भोग व अत्यधिक प्रिय मिष्ठान खीर, चूरमा के लड्डवों का भोग लगाया गया।वही मंदिर प्रभारी संजय जी चिरनिया ने बताया कि मंदिर में अनेकों व्यापरियों व मार्केट में आने जाने वाले राहगीरों ने बाबा के श्रगार व ज्योत के दर्शन करके बाबा का प्रसाद लिया।



