सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रचार-प्रसार बैठक संपन्न, डिजिटल प्रचार को सशक्त बनाने पर जोर

सूरत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रचार-प्रसार विभाग की केंद्रीय बैठक 25 एवं 26 जुलाई को जहांगीरपुरा स्थित महावीर संस्कार धाम में आयोजित की गई। दो दिवसीय बैठक में देशभर के विभिन्न प्रांतों से करीब 150 प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ राम मढ़ी आश्रम के पूज्य संत श्री हंसमुनिजी महाराज के आशीर्वचन से हुआ।
बैठक में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दिनेशभाई नावडिया, संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन, केंद्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख विजयशंकर तिवारी, दक्षिण गुजरात प्रांत अध्यक्ष सी.पी. वानाणी, कर्णावती क्षेत्र मंत्री अश्विनभाई पटेल सहित अनेक केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों, मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका तथा संगठन के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि देश के प्रत्येक जिला केंद्र पर प्रचार-प्रसार विभाग की टीमों का गठन किया जाएगा। साथ ही डिजिटल युग में सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे आधुनिक माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर समाज तक तथ्यपरक जानकारी पहुंचाने तथा संगठन के प्रचार तंत्र को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाएं और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button