सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्याम कृपा महोत्सव एवं निशान यात्रा का आयोजन 15–16 फरवरी को

सूरत। आशीर्वाद पार्क (सिटीलाईट) स्थित श्याम परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्याम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। परिवार के रमाकांत पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 15 फरवरी की शाम 6:30 बजे आशीर्वाद पार्क गार्डन में होगा।
कार्यक्रम में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, आकर्षक झांकियां, छप्पन भोग तथा महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करने के लिए अहमदाबाद के राजवर्धन सुथार और सूरत की टीना मोदी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव के अगले दिन 16 फरवरी की सुबह 7 बजे आशीर्वाद पार्क से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा को अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button