सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

देवसर माता मंदिर में भजन संध्या, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा दरबार

सूरत। न्यू सिटीलाइट क्षेत्र स्थित देवसर माता मंदिर में रविवार को श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से 13वां निशान पूजन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:15 बजे दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुई।
भजन संध्या के दौरान भजन गायक संजय अग्रवाल ने “मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार, नजर तोहे लग जाएगी…” भजन प्रस्तुत कर फूलों की होली खिलाई, जिससे भक्त भाव-विभोर हो उठे। वहीं भजन गायक जुगल अग्रवाल ने “काल रात ने सपनो आयो बाबो, हेलो मारे… मंदिर में मेरो मन नहीं लागे, मने ले चलो सागे…” भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
भजन गायिका अनन्या सिंहोटिया ने “खाटू बुला रहा है, किरपा नहीं तो क्या है, अब तक निभा रहा है, किरपा नहीं तो क्या है…” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब रिझाया।


इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसमें सवामणी का भोग, इत्र की फुहार, फूलों की होली, बाबा का खजाना तथा महाप्रसादी जैसे आयोजन किए गए।कार्यक्रम में समिति के रमेश तोदी, जितेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, शंकरलाल शर्मा, विशाल चौधरी, आशुतोष अग्रवाल, अरुण चांगोईवाला, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश सिंघल और प्रवीण अग्रवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button