सूरत सिटी

सूरत में माहेश्वरी महिलाओं का पहला पिकल बॉल टूर्नामेंट संपन्न

सूरत।श्री माहेश्वरी महिला मंडल, सूरत द्वारा साउथ गुजरात में पहली बार केवल माहेश्वरी महिलाओं के लिए पिकल बॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष खेल आयोजन में 20 टीमों ने डबल फॉर्मेट में भाग लिया।
यह टूर्नामेंट 1 फरवरी को श्रीयादेवी भागीरथ राठी माहेश्वरी विद्यापीठ के प्रांगण में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में SBR माहेश्वरी विद्यापीठ के अध्यक्ष महेंद्र झंवर, सेक्रेटरी ओम प्रकाश धीरन, हनुमान राठी, जिला सचिव अतीन जी बाहेती एवं कॉरपोरेटर रश्मि साबू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कार एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मंडल की अध्यक्ष जयश्री भराडिया ने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रीति मालू द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button