सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

राजस्थान शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सेवग समाज द्वारा आयोजित राजस्थान शाकद्वीपीय प्रीमियम लीग–4 (RSPL-4) का आयोजन

SURAT .अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिस गरिमामय अंदाज़ में इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था, उसी भव्यता के साथ इसका शानदार समापन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश पूजा से की गई, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में भास्कर बंधु, माताएं, बहनें, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खेल का भरपूर आनंद लिया।
आयोजन स्थल पर खेल के साथ-साथ मनोरंजन एवं खानपान की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं। बच्चों के लिए मिक्की माउस की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे छोटे बच्चों ने खूब मस्ती की। प्रतिभागियों व दर्शकों के लिए सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम 5 बजे हाई-टी एवं चाय तथा रात्रि भोजन की समुचित व्यवस्था रही, जिससे सभी ने पूरे दिन उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
क्रिकजोन बॉक्स ग्राउंड पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले 8-8 ओवर के खेले गए। प्रत्येक टीम के बीच 3-3 लीग मैच खेले गए, जिसके पश्चात क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और अंत में फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। फाइनल मैच माजीसा वॉरियर्स के कप्तान अभिषेक शर्मा (पोकरण) और ठाकुरजी वॉरियर्स के कप्तान ललित शर्मा (होपरड़ी) के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। इस कड़े मुकाबले में माजीसा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज की और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम के ऑनर किशोरीलाल (पोकरण) ने बताया कि वर्षों पुराना सपना आज खिताब जीतने के साथ साकार हुआ है। वहीं उपविजेता ठाकुरजी वॉरियर्स के कप्तान ललित शर्मा ने खेल भावना का परिचय देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है।
RSPL-4 में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मुकेश ओसिया को दिया गया, जिन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। खेल भावना के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में उन्होंने यह सम्मान अपने छोटे भाई अनिल को समर्पित किया, जिनका प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट में अत्यंत प्रभावशाली रहा। मैदान पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, वहीं सैकड़ों की संख्या में मौजूद भास्कर बंधुओं की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।
इस सफल आयोजन के पीछे RSPL-4 की युवा टीम की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण रहा, जिन्होंने लंबे समय से दिन-रात मेहनत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे दिन चले इस आयोजन में सभी का सहयोग समान रूप से सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता में राजस्थान शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सेवग समाज के अध्यक्ष श्रीमान दुर्ग शंकर जी सहित सभी पदाधिकारियों, युवा सदस्यों एवं समाजजनों का विशेष योगदान रहा।
“खेलेंगे जी-जान से, खेलेगा सेवग, जीतेगा सेवग”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button