सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में बर्ड्स सेव कैंप का आयोजन

पतंग और मांझे से घायल पक्षियों के उपचार हेतु दो दिवसीय अस्थायी ऑपरेशन कैंप

सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिनाथ दिगंबर जैन युवा मंडल, सूरत द्वारा 14 जनवरी एवं 15 जनवरी को बर्ड्स सेव कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी के दौरान घायल होने वाले पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मंडल द्वारा दो दिनों का एक अस्थायी ऑपरेशन कैंप लगाया जाएगा, जिसमें पतंग और धारदार मांझे से घायल पक्षियों का प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा की जाएगी। इस सेवा कार्य में प्रेमल जीव दया सेंटर, सूरत का विशेष सहयोग प्राप्त रहेगा।
युवा मंडल के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं घायल पक्षी दिखाई दें तो तत्काल बर्ड्स सेव कैंप या जीव दया केंद्र को सूचना दें, ताकि समय पर उपचार कर पक्षियों का जीवन बचाया जा सके। यह सेवा कार्य अहिंसा, करुणा और जीव दया के संदेश को सुदृढ़ करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button