सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

धर्मनगरी सूरत में नववर्ष की पहली भव्य भैरव भक्ति, एक दिन श्री नाकोड़ा भैरव के नाम

सूरत।धर्मनगरी सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र की पुण्य धरा पर नववर्ष 2026 की शुरुआत एक भव्य धार्मिक आयोजन के साथ होने जा रही है। श्री नाकोड़ा भैरव के प्रति श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत “भव्य भैरव भक्ति – एक दिन श्री नाकोड़ा भैरव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस भक्ति संध्या का आयोजन श्री नाकोड़ा भैरव जैन मित्र मंडल, पर्वत पाटिया, सूरत द्वारा किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन में मुख्य गायक के रूप में श्री नाकोड़ा पाश्र्वभैरव भक्त एवं सुप्रसिद्ध मधुर गायक नरेन्द्र वाणीगोता अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम दोपहर 12.39 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए भैरव प्रसादी का आयोजन सायं 4.45 बजे से सूर्यास्त तक रखा गया है।भक्ति कार्यक्रम में सह-गायकों के रूप में स्वर सम्राट मदन परमार, मधुर गायक महेश मनराजा, संगीत विशारद रितेश पंवार एवं मधुर गायक अमन अलबेला अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

यह आयोजन तुलसी गार्डन, मिडास स्क्वायर के सामने, अवध ऋतुराज मार्केट के पास, गोडादरा रोड, सूरत में संपन्न होगा। आयोजकों ने सूरत एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस नववर्ष के प्रथम दिन आयोजित भव्य भैरव भक्ति में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।इस आयोजन को लेकर मंडल के  संपत चोरडीया, सुरेश आंचलिया, हिम्मत कोठारी, अरविंद कोठारी ,मयंक सिसोदिया ,महावीर तलेसरा के साथ कई कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button