महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन, सूरत का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सूरत, 21 दिसंबर 2025 (रविवार)।
महावीर इंटरनेशनल की इकाई महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन, सूरत का शपथ ग्रहण समारोह केनाल रोड, सिमाड़ा पुलिस चौकी के पास स्थित “ला फाउंटेन” बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
समारोह में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी.ए. अनिल जैन, अंतरराष्ट्रीय सचिव वीर सोहनलाल बैध, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर जैन, अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वीर तरुण सुराणा सहित सूरत की मुख्य शाखा एवं विभिन्न केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में वीएचपी दक्षिण गुजरात मंत्री श्री विक्रम भाटी, पार्षद श्री दिनेश राजपुरोहित सहित कई समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीर हरीश जैन (पिंटू) को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष वीर पीयूष हालावाला, सचिव वीर जितेंद्र संखलेचा, कोषाध्यक्ष वीर पवन मालू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संस्था का वार्षिक कैलेंडर एवं आगामी सामाजिक क्रिकेट प्रतियोगिता (MIPL-5) की पत्रिका का विमोचन किया गया।
वक्ताओं ने महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीर हरीश जैन ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक भोज में सहभागिता की।




