सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

चाबा बॉक्स क्रिकेट लीग (CPL–4) का भव्य आयोजन 28 दिसंबर को सूरत में

सूरत।हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी चाबा बॉक्स क्रिकेट लीग (CPL–4) का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को सूरत के स्पोर्ट वैली, अल्थान में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और दिनभर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

इस प्रतियोगिता के लिए टीमों और खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2025, रविवार को रोमन डाइन रिसोर्ट में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लियटूर्नामेंट का शुभारंभ 28 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे श्री भगवान गणेश की पूजा के साथ किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सूरत में रह रहे चाबा प्रवासियों का स्नेह मिलन भी है। व्यापार और कामकाज में व्यस्त रहने वाले प्रवासी युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का यह एक बेहतरीन मंच मिलता है। साथ ही, सूरत के विभिन्न क्षेत्रों में बसे प्रवासी परिवारों के लिए यह आयोजन महिलाओं और बच्चों के आपसी मिलन का भी अच्छा अवसर प्रदान करता है।प्रवासी प्रतिनिधि गोपाल गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button