धर्मसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री जड़खोर गोधाम गौशाला के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां तेज

12 से 18 जनवरी 2026 तक सूरत के वीआईपी रोड पर होगा भव्य आयोजन

सूरत।श्री जड़खोर गोधाम सेवा समिति, सूरत की ओर से श्री जड़खोर गोधाम गौशाला में सेवित गोवंश के सेवार्थ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 12 से 18 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन सूर्यपुत्री तापी तट पर बसी धार्मिक नगरी सूरत के वेसू क्षेत्र में श्री कामधेनु मैदान, क्रोमा सेंटर के सामने, नेक्सा कार शोरूम के पास, वीआईपी रोड पर संपन्न होगा।इस पुण्य आयोजन के कथा मनोरथी श्रीमती गीता देवी गजानंद कंसल एवं कंसल परिवार रहेंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए प्रतिष्ठित उद्योगपति, प्रख्यात समाजसेवी एवं गौभक्त राकेश कंसल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक व्यासपीठ से अनंत श्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर, परम पूज्य स्वामी डॉ. राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज (श्री रैवासा–वृंदावन धाम) श्रद्धालुओं को कलियुग में अमृत स्वरूप श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन की तैयारियों के संदर्भ में रविवार, 14 दिसंबर को पर्वत पाटिया स्थित डुम्भाल हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों एवं सेवा समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गोलोकवासी गौभक्त राधावल्लभजी जालान एवं गोलोकवासी गौभक्त गजानंदजी कंसल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान डुम्भाल नरेश को श्रीफल (नारियल) एवं आमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई।आयोजन को लेकर सभी गौभक्तों में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा समिति के सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button