businessक्राइमगुजरातसूरत सिटी

वकील समेत दो रंगे हाथ गिरफ्तार — व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख की खंडणी मांगने का मामला उजागर

सूरत :बुहारी के एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर उसका न्यूड वीडियो परिवार को भेजने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की खंडणी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी द्वारा मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच को करने पर एक महिला और उसके वकील को 20 लाख रुपये लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

■ व्यापारी को न्यूड वीडियो भेजने की धमकी

तापी जिले के वलोड तहसील के बुहारी गाँव के 54 वर्षीय सिमेंट और स्टील व्यापारी हेमंतकुमार मनहरलाल पंचाल अक्सर कार्य से सूरत आते थे। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात 28 वर्षीय हेतलबेन बारैया (रह. नाना वराछा) से हुई थी। दोनों के घनिष्ठ संबंध बने और व्यापारी उसे आर्थिक सहायता भी देते थे। इसी दौरान हेतलबेन ने वीडियो कॉल पर उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

■ व्यापारी ने 50 हजार देने से इंकार किया, तो महिला ने खोटी शिकायत दर्ज कराई

जब व्यापारी ने धमकियों के बावजूद पैसे देने से इनकार किया, तो हेतल ने सूरत महिला पुलिस स्टेशन में बलात्कार और अत्याचार की झूठी शिकायत दर्ज करवाई। इसी मामले में वकील अभिषेक संजय सेठिया वेसु (31वर्ष ) शामिल हुए और व्यापारी को कहा कि उन्हें जमानत भी नहीं मिलेगी, ऐसी धमकियाँ देकर भारी रकम वसूलने की कोशिश की।

■ 42 लाख में ‘समझौता’ और 20 लाख एडवांस लेने पहुँचे आरोपी

विभिन्न बैठकों के बाद आरोपियों ने व्यापारी से 42 लाख रुपये खंडणी तय की और उसमें से 20 लाख रुपये तुरंत देने को कहा। व्यापारी ने दोस्तों और परिचितों से रकम की व्यवस्था करते हुए क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा।

■ क्राइम ब्रांच का ट्रैप – महिला और वकील पकड़े गए

नायब पुलिस आयुक्त (क्राइम) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच ने 6 दिसंबर को वी.आर. मॉल की तीसरी मंजिल के फूड ज़ोन में ट्रैप गोटवाया। हेतल और वकील अभिषेक जैसे ही 20 लाख रुपये लेने पहुँचे, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में आरोपियों से मोबाइल फोन, शिकायत की कॉपी और नोटरी के दो बंधपत्र भी बरामद किए गए।

■ पूछताछ में बड़े खुलासे

पूछताछ में हेतलबेन ने स्वीकार किया कि व्यापारी की आर्थिक स्थिति देखकर उसने उन्हें फँसाने की योजना बनाई थी। उसने यह काम अशोकभाई और सुरेश जैन उर्फ जयेश प्रजापति की मदद से किया था। वहीं वकील अभिषेक ने भी गैंग का हिस्सा होने की बात कबूल की।

उमरा पुलिस स्टेशन में आरोपियों पर धारा 385, 389, 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हेतलबेन और वकील अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों अशोक और सुरेश जैन की तलाश शुरू कर दी गई है।

■ कैसे बनाया गया हनीट्रैप?

हेतल व्यापारी को सूरत की विभिन्न होटलों में बुलाती और उनके अंतरंग क्षणों के वीडियो बनाती थी। कभी-कभी घर पर अकेली होने का बहाना करके उन्हें वीडियो कॉल पर नग्न होने के लिए मजबूर करती और उसका रिकॉर्डिंग करती थी। बाद में यह कहकर ब्लैकमेल करती कि वीडियो परिवार को भेज देगी।

■ वकील की धमकी – “जमानत भी नहीं मिलने दूँगा

अशोकभाई के माध्यम से हेतल ने वकील अभिषेक से संपर्क किया। वकील ने व्यापारी को कहा कि उनके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाकर जमानत भी नहीं मिलने दी जाएगी, इसलिए पैसे देना ही होगा। इस दबाव के चलते व्यापारी 42 लाख रुपये देने को तैयार हो गए थे।क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई से व्यापारी को न्याय मिला और पूरा हनीट्रैप गिरोह बेनकाब हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button