सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
जगन्नाथ रथ यात्रा के स्वागत में एबीयूवीएसएम ने किया जूस वितरण

सूरत। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के स्वागत के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच (ABUVSM) की सूरत शाखा द्वारा गुरुवार को रिंग रोड स्थित जे.जे. एसी मार्केट के पास श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए जूस वितरण सेवा आयोजित की गई।
सेवा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को जूस वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महामंत्री हरीश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना करते हुए सेवा कार्य को मानवता की सच्ची सेवा बताया।



