businessTextileसूरत सिटी

फोस्टा चुनाव निर्विरोध होने के आसार, 41 सीटों के मुकाबले केवल 42 नामांकन दाखिल

प्लेटिनम और डायमंड श्रेणी में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, गोल्ड श्रेणी की एक सीट पर ही मुकाबले की स्थिति

सूरत। सूरत के कपड़ा व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) की वर्ष 2026 से 2029 की कार्यकारिणी के लिए होने वाले डायरेक्टर्स चुनाव के निर्विरोध संपन्न होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। 41 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

फोस्टा चुनाव में प्लेटिनम, डायमंड और गोल्ड श्रेणी की कुल 41 सीटों के लिए चुनाव होना है। शुरुआत में व्यापारियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था और कुल 48 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए थे। हालांकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल 42 उम्मीदवारों ने ही अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

प्लेटिनम श्रेणी की 21 सीटों के मुकाबले 21 तथा डायमंड श्रेणी की 13 सीटों के मुकाबले 13 नामांकन पत्र दाखिल होने से इन दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों का निर्विरोध चुन लिए गए है। वहीं गोल्ड श्रेणी की 7 सीटों के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में होने से फिलहाल केवल एक सीट पर मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) की जाएगी और शाम 6 बजे के बाद वैध उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। यदि गोल्ड श्रेणी का एक अतिरिक्त उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लेता है तो पूरी चुनाव प्रक्रिया बिना मतदान के सर्वसम्मति से संपन्न हो सकती है।

यदि सहमति नहीं बनती है तो शेष सीटों के लिए 20 जून को सुबह 9 बजे से मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन और उनकी टीम ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक नियम एवं आचार संहिता लागू कर दी है।

निर्विरोध चुने गए 34 डायरेक्टर

प्लेटिनम श्रेणी (21)

1. पुरुषोतम सत्यनारायण अग्रवाल

2. गिरीशकुमार जगदीशकुमार मित्तल

3. अरविंद भारतकुमार गाडिया

4. नीरज श्रीकिशन अग्रवाल

5. हंसराज मूलचंद जैन

6. नानालाल शंकरलाल राठौड़

7. सुरेश सागरमल मोदी

8. रामलाल पुनाराम चौधरी

9. ओमप्रकाश हस्तीमल गांधी

10. मनोज मनफूलसिंह अग्रवाल

11. पंकजकुमार नंदलाल गाडिया

12. आशीष अशोक मल्होत्रा

13. राजेश रामनिवास कोठारी

14. जिग्नेश बटुकभाई भिकडिया

15. हरेश देविदास लाखानी

16. अरविंदकुमार सोहनलाल जैन

17. सुनील कुमार बाहेती

18. गुलाबराय तोलाराम शेवानी

19. हरबंसलाल अरोड़ा

20. तिलोकचंद हरचंदानी थाडानी

21. दिनेश पोपटलाल कटारिया

डायमंड श्रेणी (13)

1. अरुणकुमार पटोदिया

2. कैलाशकुमार संपतराज वडेरा

3. शिवराज कालूराम पारीक

4. दीपचंद हिंदूराम चौधरी

5. गुलशनकुमार लाजपतराय नंदवानी

6. दिनेश चुनीलाल भोगर

7. रजत माहेश्वरी

8. श्यामलाल किशनलाल माली

9. विवेक मुरलीलाल नारनोलिया

10. सुनीलकुमार मालीराम गोयल

11. अक्षय मांगीलाल ओसवाल

12. हरेश सवजीभाई पटेल

13. गौतम रिकबचंद गुलेच्छा

गोल्ड श्रेणी : 7 सेटों के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में

 मतदान होगा, 8 में से 7 होंगे डायरेक्टर 

1. महेंद्रसिंह रतनसिंह भायल

5. अश्विन लीलाधर ठक्कर

2. तरुणकुमार भगवतीप्रसाद अग्रवाल

6. भूपेंद्र डूंगरमल बागरेचा

3. मोहनसिंह सरदारसिंह पुरोहित

7. मुकेश खेमचंद केवलानी

4. नवलकिशोर किशनलाल सोनी

8. अनूप विजय जालान

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button