
सूरत। द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वुमन आंत्रप्रिन्योर सेल द्वारा गुरुवार, 30 अप्रैल को शाम 5:30 बजे डुमस रोड स्थित न्यू मगदल्ला के जेकुआर नवजीवन परिसर में बिज़नेस प्रेज़ेंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने महिला उद्यमियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वुमन आंत्रप्रिन्योर सेल की चेयरपर्सन अंकिता वालंद ने महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु सेल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मीटिंग के दौरान जेकुआर नवजीवन संस्था की दिशा गज्जर ने महिला सदस्यों का सम्मान किया और अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर नए सदस्यों का इंडक्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में चैंबर के मानद मंत्री बिजल जरीवाला, मानद कोषाध्यक्ष सीए मितीष मोदी सहित बड़ी संख्या में महिला उद्यमी उपस्थित रहीं। चैंबर के ग्रुप चेयरमैन शैलेष देसाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आशिता जरीवाला और ख्याति बक्षी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विजिटर ओरिएंटेशन सत्र का संचालन धरा शाह और हेमानी जुनेजा ने किया, जिसमें उपस्थित महिलाओं को चैंबर और वुमन आंत्रप्रिन्योर सेल की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।



