सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रतिभा को मिला मंच

भारत विकास परिषद और समग्र शिक्षा सूरत निगम की पहल, बच्चों ने गीत-संगीत व खेल गतिविधियों में लिया उत्साहपूर्वक भाग

सूरत। भारत विकास परिषद की सूरत मेन शाखा एवं समग्र शिक्षा सूरत निगम की आंतरिक विकास शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया।
शाखा अध्यक्ष भावेश ओझा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए। उन्होंने सभी से बच्चों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव किरीट पंड्या ने किया। उन्होंने बच्चों के साथ गीत-संगीत और नृत्य कर कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।शिविर के दौरान बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं जूस वितरित किए गए। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर दीपक डालमिया, नेहल जोशी, हिना देसाई तथा पूजा गौर उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक दीप्ति बेन चासीया ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मीडिया कन्वीनर विनय केजरीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button