सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
झुन्झुनू प्रगति संघ का होली स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

सूरत। झुन्झुनू प्रगति संघ द्वारा होली स्नेह मिलन का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूरत में निवासरत झुन्झुनू प्रवासी परिवारों ने एकत्रित होकर होली रास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया।
संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र गाडिया एवं सचिव दिनेश खण्डेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह का उद्देश्य समाजजनों के बीच एकता, प्रेम और पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने होली गीतों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उत्सव का आनंद उठाया।
इस अवसर पर समाजजनों के लिए स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी परिवारों ने आनंद लिया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




