सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गणगौर गीतों पर झूम उठीं महिलाएं, सिंजारा उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

सूरत। शहर के आई माता रोड स्थित माहेश्वरी सेवा सदन (प्रथम तल) में सिटी माहेश्वरी सभा द्वारा गणगौर सिंजारा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गणगौर गीतों व धमालों पर जमकर नृत्य किया।
उत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता एवं मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीकानेर के राष्ट्रीय कलाकार आशीष कल्ला एवं दीपिका राजस्थानी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका रही, जिसने उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर आमंत्रित मेहमानों का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भावना द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, उत्साह और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को जीवंत बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button