सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में सूर्यस्तमी पर्व पर भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

सूरत। राजस्थान शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सेवग समाज, सूरत द्वारा सूर्यस्तमी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार 25 जनवरी 2026 को भक्तिधाम मंदिर में विधिवत हवन-पूजन तथा इंटरसिटी हॉल, पर्वत पाटिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न कराया गया और भास्कर भगवान को खीर का भोग अर्पित किया गया। समाज के भास्कर बंधु, माताएं, बहनें व बच्चों ने बड़ी संख्या में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हवन के पश्चात अल्पाहार एवं डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा भास्कर बंधुओं की ओर से आइसक्रीम व जूस की मनवार की गई। इंटरसिटी हॉल में सामूहिक भोजन, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार व बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सूर्यस्तमी के लाभार्थियों व बाहर से पधारे अतिथियों का पुष्प-पात्र व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति के साथ कार्यक्रम जानदार और शानदार रहा। आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं व भास्कर बंधुओं को समाज की ओर से हार्दिक साधुवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button