सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति द्वारा वृद्धाश्रम में 14वीं बार भोजन सेवा

सूरत। अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति, अलथान-वेसु द्वारा डिंडोली स्थित वृद्धाश्रम में 15 फरवरी 2026, रविवार को रात 7:30 बजे भोजन (प्रसाद) की सेवा का आयोजन किया गया। यह समिति द्वारा आयोजित 14वां सेवा कार्यक्रम था।
इस अवसर पर यजमान श्रीमती कांता देवी एवं श्री लच्छूराम अग्रवाल ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भोजन सेवा का आयोजन कराया। कार्यक्रम में समिति के राकेश बजाजवाला, संजय अग्रवाल, सीताराम बेरीवाला, हेमंत गर्ग, अजय डालमिया, राकेश सिंफोनी, मनोज झुंझुनूवाला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
सभी स्वयंसेवकों ने अपने हाथों से भोजन परोसकर वृद्धजनों की सेवा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित कर समाजसेवा का संदेश दिया जाता रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button