महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि द्वारा “मिशन साइबर सेफ्टी अवेयरनेस” कार्यक्रम सम्पन्न

सूरत। महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा अमृतम् गमय के अंतर्गत “मिशन साइबर सेफ्टी अवेयरनेस” कार्यक्रम का आयोजन डिसएबल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (संस्थापक पद्मश्री डॉ. कनुभाई टेलर) में किया गया। यह कार्यक्रम विशेष बच्चों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय साइबर अधिवक्ता एवं डेटा सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. स्नेहिल हेमंतकुमार वकीलना ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सुरक्षित एप्लिकेशन उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और सरकारी पोर्टलों की जानकारी दी। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से साइबर क्राइम शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष बच्चों द्वारा पारंपरिक स्वागत से हुई। ट्रस्टी–डायरेक्टर रचना पहाड़ीवाला और वीरा दृष्टि अध्यक्ष निशा सेठिया ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संवादात्मक सत्र में 150 से अधिक बच्चों ने फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, डार्क वेब, चैट GPT, फोन मिररिंग, सीसीटीवी और एंटीवायरस एप्स से जुड़े प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम का संचालन वीरा अलका सांखला ने किया। इस अवसर पर वीरा डॉ. फाल्गुनी शाह, वीरा चंदू जैन, वीरा रूपाली नीलाखे, वीर पंकज सेठिया, वीर सुनील जैन, अंतरराष्ट्रीय लेखिका भावना बेन वकीलना, द्विती की प्राचार्य रेणुका बहन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और आभार व्यक्त के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




