“स्वदेशी” थीम पर होगा एपीएल सीजन-17

सूरतअग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा आयोजित अग्रवाल प्रीमियम लीग (एपीएल) सीजन-17 का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने बताया की इस बार प्रतियोगिता का आयोजन “स्वदेशी” थीम पर किया जाएगा। जिसके अंतर्गत “मेक इन इंडिया” एवं “मेड इन इंडिया” के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
अलथान स्थित बीजे पैटर्ल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 12 h टीमों के 187 खिलाड़ी एवं अंडर-19 वर्ग में 3 टीमों के 39 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता टीम एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में खिलाड़ियों 17 जनवरी को कार्निवल एवं 18 जनवरी को भिवानी की सब्जी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की सफलता एवं सुचारू संचालन के लिए ट्रस्ट द्वारा मीटिंग का आयोजन कर सभी को व्यवस्था दी गई एवं नीति नियम का निर्धारण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक), अर्जुन भूत, राहुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




