श्याम मंदिर ने रचा रक्तदान शिविर में इतिहास
2574 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

सूरत,श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम के पाटोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार, 26 जनवरी को मंदिर प्रांगण पर किया गया। रक्तदान शिविर में श्याम मंदिर ने अपने पुराने सभी कीर्तिमान के ऊपर नया ऐतिहासिक कीर्तिमान बना दिया। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बताया कि ब्लड कैम्प की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके पश्चात गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। कैम्प में सूरत के अलावा अहमदाबाद, बारडोली, व्यारा, नवसारी सहित कुल बारह ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से कुल 2574 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर में ट्रस्ट द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं के लिए ट्रस्ट द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। ट्रस्ट के सचिव राजेश दोदराजका ने बताया कि रक्तदान शिविर में सूरत शहर की धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सोसायटी आदि सहित सौ से ज़्यादा संस्थाएँ सहयोगी बनी। शिविर की सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं की समितियाँ बनाई गई एवं सभी व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया। इस मौक़े पर रक्तदान शिविर के संयोजक शिवप्रसाद पोद्दार, शेखर गौरीसरिया, सुनील गोयल सहित अनेकों कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।




