businessअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

उधना मगदला की एम.के. टेक्सटाइल फर्म के व्यापारी के साथ 47.44 लाख की ठगी

दलाल के माध्यम से हरियाणा की वस्त्ररानी एक्सपोर्ट के तीन भागीदारों ने कपड़े का माल खरीदा था

सूरत। उधना मगदला स्थित अंबिका इंडस्ट्रियल सोसायटी–2 में संचालित एम.के. टेक्सटाइल फर्म के व्यापारी के साथ 47.44 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी से हरियाणा के कपड़ा दलाल के माध्यम से वस्त्ररानी एक्सपोर्ट प्रा.लि. के तीन भागीदारों ने कपड़े का माल खरीदा और भुगतान किए बिना टालमटोल करते रहे।

खटोदरा पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलथाण गार्डन के पास आनंदपार्क सोसायटी में रहने वाले किशन कमलेशभाई जरिवाला उधना मगदला रोड स्थित अंबिका इंडस्ट्रियल सोसायटी–2 के प्लॉट नंबर 195 में एम.के. टेक्सटाइल नाम से कपड़े का कारोबार करते हैं। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मथुरा रोड पर वस्त्ररानी एक्सपोर्ट प्रा.लि. के मालिक अब्दुल खालिक व भागीदार सुमन मल्होत्रा और शोभा मल्होत्रा ने कपड़ा दलाल महेन्द्र डांगर के जरिए 10 जून 2022 से 30 जून 2024 तक विभिन्न कपड़ों का माल मंगवाया था।

उक्त लेनदेन के बाद 47,44,120 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया और लगातार बहानेबाजी कर समय निकाला जाता रहा। अंततः व्यापारी किशन जरिवाला ने आवेदन देकर खटोदरा पुलिस थाने में हरियाणा स्थित वस्त्ररानी एक्सपोर्ट के तीनों भागीदारों और दलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 तथा 120(बी) के तहत शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच पिआई बी.जी. निरंजन द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button