सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज के सानिध्य में आयोजित परिवार उत्सव बना भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन

सूरत।श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी लक्ज़ेरिया के सानिध्य में श्री माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा आयोजित परिवार उत्सव कार्यक्रम कल अत्यंत भावनात्मक, अकल्पनीय एवं अद्भुत रूप में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज के प्रत्येक परिवार के लिए आत्मीयता, अपनत्व और पारिवारिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रत्येक परिवार की आंखों में भावुकता साफ झलक रही थी। यह आंसू दुख के नहीं, बल्कि अपनेपन, प्रेम और पारिवारिक जुड़ाव के थे। इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि परिवार को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए संवाद, समझ और आपसी विश्वास कितना आवश्यक है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष जी वगासिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में पारिवारिक जीवन की बारीकियों को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने सास-बहू, माता-पिता, भाई-बहन के संबंधों में प्रेम, सम्मान और संवाद बनाए रखने पर जोर देते हुए बताया कि किस प्रकार आपसी बातचीत से हर समस्या का समाधान संभव है और जीवन को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस भव्य आयोजन में श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज, युवा संगठन, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा। सभी के संयुक्त प्रयास से भोजन एवं महाप्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। सत्संग समिति के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा।
समाज के सभी परिवारों के सहयोग से यह कार्यक्रम न केवल भव्य बना, बल्कि लंबे समय तक स्मरणीय भी रहेगा। अंत में श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज, सूरत के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्यों की ओर से आयोजकों को हार्दिक2 बधाई दी गई तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रम निरंतर करते रहने की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button