सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अडाजण में कपड़ा व्यापारी की पत्नी की शादी की पहली सालगिरह के अगले ही दिन रहस्यमय मौत

गेहूं साफ करते समय साथ-साथ नाश्ता कर रही अश्विना जैन को उल्टी होने के बाद चक्कर आ गया और वह गिर पड़ीं। आशंका है कि गेहूं में डाली गई दवा के असर से उनकी मौत हुई।

सूरत। अडाजण क्षेत्र में एक रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। यहां कपड़ा व्यापारी की 29 वर्षीय पत्नी की शादी की पहली वर्षगांठ के अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार और इलाके में शोक व सनसनी का माहौल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अडाजण स्थित सिद्धगिरी रेसिडेंसी में रहने वाली अश्विनाबेन आदेशभाई जैन सोमवार रात घर में गेहूं साफ कर रही थीं। इसी दौरान वह उसी हाथ से खाखरा सहित नाश्ता भी कर रही थीं। तभी अचानक उन्हें उल्टी हुई और तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले की जांच कर रहे एसी चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि गेहूं में डाली गई दवा नाश्ते के साथ शरीर में चली गई होगी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतका का पोस्टमॉर्टम नई सिविल अस्पताल में पैनल के तहत किया गया है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में किसी जहरीली दवा जैसे असर के संकेत मिले हैं, हालांकि मौत का सही कारण हिस्टोपैथोलॉजी और केमिकल एनालिसिस रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक अश्विनाबेन जैन की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और उनके पति कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए हैं।
बॉक्स
18 जनवरी को मनाई थी पहली शादी की सालगिरह
अश्विनाबेन जैन की 18 जनवरी को शादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। वर्षगांठ की खुशी के महज एक दिन बाद उनकी रहस्यमय मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button