सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

नाकोड़ा लक्ष्मी दर्शन भक्त मंडल के पुनः अध्यक्ष बने कमलेश बी. जैन

सूरत। दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को श्री नाकोड़ा लक्ष्मी दर्शन भक्त मंडल की साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की नई समिति एवं कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। मंडल की पूर्व समिति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से नई रचना की गई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से कमलेश बी. जैन को पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मंडल की 21 सदस्यों वाली समिति एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 7 सदस्य समिति और 12 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश बी. जैन ने बताया कि आगामी कार्यकाल में मंडल द्वारा मानव सेवा, जीव दया एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। साधारण सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button