मासिक एकादशी पर श्री श्याम प्रचार मंडल की निशान ध्वज पदयात्रा सम्पन्न
भक्तों की उमंग के साथ श्याम रचना वेसु से श्याम मंदिर तक यात्रा,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मंडल सदस्यों की सहभागिता

श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा इस महीने की मासिक एकादशी के अवसर पर भव्य निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ श्री बजरंग जी अग्रवाल (लैंडमार्क) के निवास स्थान श्याम रचना, वेसु से हुआ, जहां सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखने लायक था।मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी भक्त अपने हाथों में श्याम बाबा के निशान लिए भजन-कीर्तन करते हुए श्याम मंदिर तक पहुंचे। यात्रा के दौरान “श्याम नाम की गूंज” से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूब गया।श्याम मंदिर पहुंचने पर निशान ध्वज का विधिवत धोक लगाकर विशेष आरती की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री श्याम प्रचार मंडल के समस्त सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। भक्तों ने बताया कि ऐसी पदयात्राएँ समाज में धर्म, एकता और भक्ति भाव को मजबूत करती हैं।समारोह अंत में प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।



