सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
“मॉर्निंग वाइब्स विद नेचर” फिजिकल एक्टिविटी की हुई शुरुआत

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा गुरुवार से बीस दिवसीय “मॉर्निंग वाइब्स विद नेचर” फिजिकल एक्टिविटी की शुरुआत की गई। महिला शाखा की अध्यक्षा रुचिका रुंगटा ने बताया कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक कैनाल रोड़ वाकिंग ट्रेक पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में प्रतिदिन शारीरिक कसरत, गेम्स, योगा आदि करवाया जाएगा। गुरुवार को इसमें लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। सभी को गाजर, चुकंदर, आंवला का जूस दिया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की प्रीति गोयल, आरती मित्तल, सरोज अग्रवाल, अनीता केड़िया, दीपा झुनझुनवाला सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति के निकट लाना है।




