सूरत: सीरवी समाज भवन में अष्टमी हवन का आयोजन
तपस्वियों ने दी हवन में आहुति

सूरत: आईमाता रोड, परवत पाटीया स्थित सीरवी समाज सूरत समाज भवन में मंगलवार को अष्टमी हवन संपन्न हुआ। इससे पूर्व सोमवार की रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर होकर झूमते रहे।
अष्टमी के अवसर पर सुबह 8 बजे गायत्री परिवार द्वारा आईमाता की पूजा-अर्चना के बाद हवन कराया गया। हवन में 45 सजोड़े और अखंड उपवास करने वाले 33 तपस्वियों ने आहुतियां दी।उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी उपस्थितियों का स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष हेमराज मुलेवा ने आभार व्यक्त करते हुए आईमाता से समाज के सभी सदस्यों के सुखी, समृद्ध और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। मिडिया प्रभारी पेमाराम चोयल ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि में सीरवी समाज भवन में अष्टमी हवन का आयोजन होता है और इस वर्ष भी बड़ी संख्या में तपस्वियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार का समाज की ओर से सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष हेमराज मुलेवा और सह-कोषाध्यक्ष डायाराम चोयल ने गायत्री परिवार को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। हवन में आहुति देने वाले सभी तपस्वियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी पदाधिकारी, पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारी और समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
…




