मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्गों के लिए ‘होप चेरीटेबल ट्रस्ट’ ने भेंट की चपाती मशीन एक घंटे में 600 से अधिक रोटियां तैयार करने वाली मशीन से मिला आश्रम को सहारा

सूरत। “जहां चाह, वहां राह” इस कहावत को साकार करते हुए होप चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्गों और विशेष रूप से सक्षम भाई-बहनों के लिए संचालित एक आश्रम को उपयोगी सहयोग प्रदान किया गया।
आश्रम में दोनों समय के भोजन के लिए हाथ से चपाती और थेपला बनाने में बहुत समय और श्रम लगता था। इस समस्या के समाधान हेतु होप ट्रस्ट की पहल पर श्री अशोकभाई जैन द्वारा एक घंटे में 600 से अधिक चपाती और थेपला बनाने वाली मशीन आश्रम को डोनेट की गई।
मशीन से बनी नरम, पतली और गर्म चपातियों के साथ स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। यह सहायता न केवल श्रम में कमी लाई, बल्कि आश्रम के संचालन में भी बड़ी राहत बनी।
इस सेवा भाव से परिपूर्ण कार्य के लिए होप चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रमुख श्री जिग्नेश गांधी, मेघना गांधी, अंशु अग्रवाल, चेलना जैन तथा दाता श्री अशोकभाई जैन को समाज द्वारा हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।