श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा महारुद्राभिषेक सम्पन्न:

सूरत।श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा पवित्र श्रावण मास की नवमी 3 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे से स्टार गैलेक्सी बैंक्विट हॉल में सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।श्री श्याम सेवा परिवार के राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महारुद्राभिषेक में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया । श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक महा पुण्यकारी होता है।।महारुद्राभिषेक में भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना के बाद महामृत्युजय महा मंत्रों के जाप के द्वारा अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात् भगवान सदाशिव के शिव स्वरुप का शृंगार एवं आरती के पश्चात् महाप्रसाद रखा गया। रुद्राभिषेक में श्री श्याम सेवा परिवार के राजेश भारूका,शंकरलाल गोयल, विनोद अग्रवाल,जुगल चौधरी,पवन पोद्दार,सुमित बंसल,सहित अन्य भक्तो के सहयोग से भक्तिभाव से भगवान महादेव का रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ।