गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्याम प्रचार मंडल द्वारा एक दिवसीय सावन पिकनिक यात्रा का आयोजन संपन्न

hसूरत। श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा रविवार को एक दिवसीय सावन पिकनिक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में कुल 150 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का दर्शन लाभ लिया।

मंडल के सचिव राकेश बजावावाला ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे श्याम मंदिर से बाबा श्याम के दर्शन के साथ किया गया। इसके बाद 7 एसी टेम्पो ट्रेवलर्स के काफिले द्वारा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान रोकड़िया हनुमान मंदिर सोनगढ़, उकाई डेम, गोमुख, पम्पा सरोवर, सबरी धाम एवं केदारेश्वर महादेव जैसे रमणीय स्थलों पर दर्शन एवं भ्रमण किया गया।

पूरे यात्रा मार्ग में खाने-पीने तथा चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था मंडल की ओर से की गई। मंडल अध्यक्ष विनोद पालव ने बताया कि इस यात्रा में कई गणमान्य जनों की उपस्थिति रही और सभी ने यात्रा का आनंद लिया।

यात्रा को सफल बनाने में मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में दिलीप चिड़ावा, हेमंत गर्ग, राकेश सेमफोंनी, मनोज झुंझुनू वाला एवं गोपाल शाह का विशेष सहयोग रहा। सभी यात्रियों ने यात्रा का आनंद लेकर सावन माह को धर्म, भक्ति और प्रकृति के संग मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button