क्राइमराज्यसूरत सिटी

जोधपुर में करोड़ों के साइबर फ्रॉड में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य सूरत से गिरफ्तार

सूरत क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन सामने स्थित जनता इन होटल में मारा छापा, दो गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम सीधे चीन भेजी जाती थी

193 बैंक खातों की किट बरामद

सूरत।राजस्थान के जोधपुर से संचालित हो रहे करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट के दो आरोपियों को सूरत पुलिस की डीसबी टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ‘जनता इन होटल’ के कमरे नंबर 409 से दबोच लिया। पुलिस को छापेमारी के दौरान 193 विभिन्न बैंकों की खातों की किट, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, पासबुक और भारी मात्रा में जीन्स, जूते-चप्पल, मोजे आदि का जखीरा भी बरामद हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, जोधपुर की यह साइबर गैंग चाइनीज़ गिरोह से संपर्क में रहकर फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड की मोटी रकम चाइनीज़ नेटवर्क को ट्रांसफर करती थी। यह आरोपी कई ऑनलाइन साइट्स से जानबूझकर जीन्स पैंट्स ऑर्डर कर उसमें कृत्रिम खामी दिखाकर रिफंड प्राप्त करते थे और फिर ये वस्तुएं सस्ते दामों में आगे बेच देते थे।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि जोधपुर की साइबर ठग गैंग के कुछ सदस्य सूरत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ‘जनता इन होटल’ के चौथे माले पर रुके हुए हैं। इस आधार पर पुलिस ने दबिश दी और वहां से सागर भगीरथ बिश्नोई तथा रामस्वरूप शिवनाथराम बिश्नोई नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी 193 बैंक खातों की किट लेने के उद्देश्य से सूरत पहुंचे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किट में एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह चाइनीज़ साइबर गैंग के लिए काम करता था। साइबर फ्रॉड के माध्यम से जो धनराशि प्राप्त होती थी, उसे पहले राजस्थान के जोधपुर में ‘विष्णु आंगड़िया’ के माध्यम से नकद में जमा किया जाता था। इसके बाद यह रकम बाइनान्स क्रिप्टोकरेंसी ऐप के जरिए यूएसडीटी (डॉलर स्थिर मुद्रा) में ट्रांसफर कर दी जाती थी।

फर्जी दस्तावेज से सिम कार्ड व ईमेल बनाकर जीन्स रिफंड घोटाला

आरोपियों द्वारा फर्जी पहचान दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड लिए जाते थे और अलग-अलग ईमेल आईडी बनाकर जानी-मानी जीन्स कंपनियों से कपड़े मंगाए जाते थे। बाद में इन कपड़ों में कृत्रिम दोष दिखाकर कंपनियों को ईमेल भेजकर रिफंड प्राप्त किया जाता था, और फिर ये वस्त्र बाजार में आधे दाम पर बेच दिए जाते थे।

पुलिस ने मौके से 5.31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें बड़ी संख्या में जीन्स पैंट, बूट, चप्पल, मोजे, 193 बैंक खातों की किट, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड शामिल हैं। इस मामले में अन्य चार आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने वांछित घोषित किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सागर भगीरथ बिश्नोई
निवासी – जाम्बेश्वर गांव, लोवावट, जिला जोधपुर (राजस्थान)

2. रामस्वरूप शिवनाथराम बिश्नोई
निवासी – जाट आवास, लोवावट, जिला जोधपुर (राजस्थान)

वांछित आरोपी:

1. प्रमोद बिश्नोई

2. ज्ञान बिश्नोई

3. श्याम बिश्नोई

4. गाबू संजय
(सभी निवासी – जाम्बेश्वर गांव, लोवावट, जिला जोधपुर, राजस्थान)

पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है और निकट भविष्य में अन्य गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button