अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन,
भक्तिमय माहौल में बड़ी संख्या में रामभक्तों की उपस्थिति

अयोध्या स्थित राम मंदिर में मंगलवार शाम 6:30 बजे रिंग रोड पर स्थित रामवाड़ी के राम मंदिर प्रांगण में ध्वज चढ़ाने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्तों ने उपस्थित होकर धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण निर्मित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में फोस्टा डायरेक्टर मोहन सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीपजी, तथा मार्केटो के पदाधिकारी लक्ष्मीनारायणजी, जेपी शर्मा, महेश बियानी, विशाल अग्रवाल, विजय गोयल, कन्हैयालाल, मुकेश बगारिया, तेजकरण, मोहन यादव सहित मार्केट के अनेक व्यापारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। रामभक्तों की बड़ी संख्या में सहभागिता से यह आयोजन विशेष और अविस्मरणीय बन गया।




