सूरत में सूरिमंत्र साधना गुण गुंजन महोत्सव 10 से 12 अक्टूबर तक

सूरत में सूरिमंत्र साधना गुण गुंजन महोत्सव 10 से 12 अक्टूबर तक
सूरत। आध्यात्मिक धर्मनगरी सूरत के पर्वत पाटिया स्थित कुशल दर्शन दादावाड़ी, बाड़मेर जैन श्रीसंघ प्रांगण में सर्वमंगलमय वर्षवास 2025 के अवसर पर ‘सूरिमंत्र साधना गुण गुंजन महोत्सव’ का भव्य आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक होगा। यह आयोजन खरतरगच्छाचार्य पूज्य जिनपीयूषसागरसूरीश्वरजी म.सा. के उपवास एवं सूरिमंत्र पीठिका मौन साधना की अनुमोदनाार्थ रखा गया है।
तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में स्नात्र महोत्सव, श्री नमीउन अनुष्ठान (लाभार्थी परिवार श्री बंशीलालजी मुल्तानमलजी संखलेचा, रनधा सूरत–मोती फैशन), तप अनुमोदनार्थ संघ सांझी में कोमल गोलेच्छा (फलोदी) की प्रस्तुति, गुरु गुण कीर्तन में पारस गड़ा (मुंबई) का गायन, तथा भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध संगीतकार भाविक शाह (मुंबई) द्वारा “लागी प्रभु मिलन की आश” और “मोहे लागी तुमसे लगन” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
12 अक्टूबर को चतुर्विध संघ सह तप-साधना अनुमोदना भव्य रथयात्रा, सूरिमंत्र साधना पूर्णाहुति, महामांगलिक, दीक्षा एवं प्रतिष्ठा आदि मुहूर्त घोषणाओं के साथ दोपहर में संघ स्वामीवात्सल्य और रात्रि में “आवजो मन मंदिरीये” प्रभु भक्ति का आयोजन होगा।
मीडिया प्रभारी राजेंद्र एम. भंसाली (नागडदा) ने बताया कि यह महोत्सव जैन शासन की शोभा बढ़ाने वाला ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन बाड़मेर जैन श्रीसंघ एवं सर्वमंगलमय वर्षावास समिति, सूरत द्वारा किया जा रहा है।




