सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चतुर्थी माँ जगदंबा भवानी का जागरण भव्य रूप से संपन्न

सूरत। वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित चतुर्थी माँ जगदंबा भवानी का जागरण अत्यंत सौंदर्यपूर्ण एवं सुशोभित माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण के दौरान माँ भवानी के समक्ष भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पंजाबी थीम पर गरबा प्रस्तुत कर माँ दुर्गा को रिझाया। इस आयोजन में भजन गायक अशोक टेलर, जुगल अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

वेसु वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा एवं सचिव विशाल पटेल ने बताया कि इस बार आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और देर रात तक श्रद्धालु भजनों व गरबे में शामिल होकर माँ भवानी की आराधना करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button