मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के पक्षाल से सकुन मिलता-खरतरगच्छाधिपति
मुनिसुव्रत स्वामी के जयकारों से गुंजा कुशल वाटिका

बाडमेर 06 सितम्बर। स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के जयकारों से गुंज उठा कुशल वाटिका। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावों से पधारे श्रद्वालुओं कुशल वाटिका पहुंच कर दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा किया गया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 06.00 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल बना रहा ओर गौरतलब है कि हर शनिवार को सैकड़ों भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करते है। शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 07.30 बजेे खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्रीजिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का लाभ ढेलीदेवी केशरीमल सेठिया व केशर पूजा बन्टी धनराज लूणिया व आरती का लाभ गुप्त साधार्मिक बन्धु द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, ट्रस्टी चम्पालाल छाजेड़, घेवरचन्द धारीवाल अहमदाबाद, सज्जनराज मेहता, कैलाश मालू झाक, इजि. दिलीप जैन, सम्पतराज संखलेचा इचलकरणजी, सम्पतराज सेठिया, भूरचन्द मिर्ची, विपुल बोथरा, भरत संखलेचा, दिलीप पटूड़ा, प्रकाश विश्नोई व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, विहार ग्रुप सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।
प्रेषक-कपिल मालू




