गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारंभ

अग्रवाल समाज ट्रस्ट अल्थान-वेसु द्वारा चौथी प्याऊ सेवा का लोकार्पण

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट अल्थान-वेसु द्वारा स्थापित चौथी शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन समारोह शनिवार सुबह 10 बजे मेज गार्डन, अल्थान श्याम मंदिर के पीछे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सुनीता देवी खदरिया (पत्नी स्व. शिव जोरमल खदरिया) एवं सुनीता देवी अग्रवाल (पत्नी स्व. निर्मल परमानंद अग्रवाल) ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्याऊ सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

जल सेवा के इस पुनीत कार्य में विकास नीरज खदरिया परिवार तथा रौनक अग्रवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा। इन परिवारों के प्रेरणास्त्रोत सुरेश पोदार सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस सेवा यज्ञ में उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा यह शीतल जल प्याऊ सेवा प्रकल्प क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button