गुजरातसूरत सिटी

भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए आम आदमी पार्टी ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

शौर्यवान और पराक्रमी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की कार्यवाही और साहस को आम आदमी का वंदन-राम धडुक

uसूरत। वीर भारतीय जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा आज सूरत में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा एल.एच. रोड स्थित सागर कम्युनिटी हॉल से प्रारंभ होकर पुना गांव के कारगिल चौक पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर ‘आप’ गुजरात प्रदेश संगठन मंत्री राम धडुक ने कहा कि, “भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई और पराक्रम को आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता नमन करता है। हमारी महान सेना के अद्भुत साहस को सलाम करने के लिए ‘आप’ द्वारा पूरे गुजरात के प्रत्येक जिले में ‘तिरंगा यात्रा’ आयोजित की जा रही है।” उन्होंने बताया कि रविवार, 11 मई को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों से ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष पायल साकरिया ने कहा, “आज देश का हर नागरिक अपने घर में सुरक्षित महसूस कर रहा है, क्योंकि हमारे वीर जवान सीमाओं पर अडिग खड़े हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से भारतीय सेना को लाख-लाख वंदन और नमन।”

‘आप’ पदाधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर लगभग एक किलोमीटर तक पदयात्रा की और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button