
आड़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत (AKAS) के द्वारा तीसरे चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हुई। इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जाकर नए लोगों को जोड़ना, नया मंत्री मंडल बनाना और नई टीम के साथ संस्था को ऊंचाई पर ले जाना है। साथ ही कपड़ा बाजार को नई दिशा देना है।
पिछले ढाई वर्षों में AKAS ने ऐसे-ऐसे कार्य किए हैं जो असंभव माने जाते थे। जैसे कि व्यापारी भाइयों की 18 करोड़ से अधिक की रिकवरी एक साल के अंदर करवाई गई। ये पैसे 4-5 साल पुराने थे। आज भी रोज़ाना 4 से 5 लाख की रिकवरी हो रही है। तुरंत कार्यवाही करके एक हफ्ते में रिजल्ट लाना किसी के लिए असंभव था, लेकिन AKAS ने यह संभव किया।
अगर कोई व्यापारी पैसा नहीं देता है, तो उस पर तुरंत कार्यवाही की जाती है। उसके व्यापार पर रोक लगाई जाती है। साथ ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से संपर्क कर उसके माल को भेजने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। यह सब कार्य AKAS ने संभव करके दिखाया है और अपनी निर्भीक कार्यशैली को साबित किया है।
इस चुनाव का उद्देश्य यह है कि जो भी व्यक्ति संस्था को और ऊंचा ले जा सकता है, वह आगे आए और चुनाव में भाग ले। आज प्रह्लाद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता इस बात का संकेत है कि संस्था हर उस व्यक्ति के लिए है, जिसके मन में सेवा की भावना है और संस्था के दरवाजे हर समय खुले हैं।
आज से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह एक इतिहास बनेगा और सभी अच्छे लोगों को आगे आने के लिए आड़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत (AKAS) आमंत्रित करती है।