सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वेसु में चातुर्मास आराधना का शुभारंभ, चोमासु चौदश पर उमड़ी श्रद्धा

स्टार्स-सास्कमा कॉलेज में अलूणा वीक के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

सूरत। वेसु स्थित राम विहार उपाश्रय में चोमासु चौदश के पावन अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री महापद्मसूरीश्वरजी महाराज साहेब आदि ठाणा की निश्रा में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष आराधना संपन्न हुई। वेसु तपा जैन संघ के शांताप्रभा-कमलाबा आराधना भवन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्यश्री ने चातुर्मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जैन समाज अब आगामी चार माह तक तप, जप, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण एवं धर्म आराधना के माध्यम से आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर रहेगा।

वहीं, पीपलोद स्थित स्टार्स-सास्कमा कॉलेज में अलूणा वीक सेलिब्रेशन के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणामों में एसवाईबीसीए की छात्रा विश्वा नरेशभाई पटेल प्रथम, टीवाई बी.कॉम. की छात्रा जिल संजयभाई जिल्का द्वितीय तथा चैताली राकेशभाई पटेल तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज के प्राचार्य एवं अध्यापकगण ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि अलूणा वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में नेल आर्ट एवं कैनवा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button